पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीडैक मोहाली ने मनाया 25वां स्थापना दिवस

सीडैक मोहाली ने मनाया 25वां स्थापना दिवस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोहाली। सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डैक)की मोहाली ब्रांच ने शुक्रवार को अपना 25वां स्थापना दिवस मनाया । इस मौके काफी संख्या में आए मेहमानों ने अपने विचार व्यक्त किए और सीडैक की कामयाबी की कहानी बताई। दिन में जहां इस संस्थान से जुड़ी हस्तियों ने अपने विचारों को लोगों के साथ बांटा वहीं शाम के समय सिल्वर जुबली मनाने की खुशी में स्टाफ सदस्यों की ओर से जमकर डांस में भाग लिया गया। इस डांस में विदेशों से स्टडी करने यहां आए स्टूडेंट्स ने और यहां के स्थानीय कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर समां बांध दिया। पंजाब का प्रसिद्ध लोकनाच भंगड़ा और गिद्दा का प्रदर्शन शानदार तरीके से किया गया। विदेशों से विभिन्न कार्यक्रमों में स्टडी करने आए स्टूडेंट्स ने अपने अंदाज में जब स्टेज पर डांस किया तो अजीब माहौल बन गया।
इससे पहले सुबह सीडैक मोहाली के एगजेक्टिव डायरेक्टर जे.एस.भाटिया ने संस्थान की ओर से किए गए कार्यों और कामयाबी के बारे लोगों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीडैक की ओर से कई क्षेत्रों में काम किया जा रहा है जिससे लोगों को फायदा मिल सके। उन्होंने कहा कि संस्थान की ओर से स्वास्थ्य के क्षेत्र में, साइबर फोरेंसिज एंड सिक्योरिटी,प्रोफैशनल इलेक्ट्रॉनिक्स सहित कई क्षेत्रों में काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां से देश के 30 हजार से अधिक स्टूडेंट्स को और 2 हजार से अधिक इंटरनेशनल स्टूडेंट्स को ट्रेंड किया जा चुका है।