पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • करो या मरो मुकाबले में किंग्स को शब्द का सहारा

करो या मरो मुकाबले में किंग्स को शब्द का सहारा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। आईपीएल सीजन-६ में क्रिस गेल के तूफान को कड़ी टक्कर देकर किंग्स इलेवन पंजाब को जीत दिलाने वाले चंडीगढ़ के सन ऑफ सरदार शब्द संधू के कंधो पर अब जिम्मेवारी होगी पंजाब को हैदराबादी चुनौती से पार करवाने की। उनका इसमें सामना होगा कड़ी चुनौती से लेकिन शब्द इसके लिए तैयार हैं। यहां उनका सामना गेल के तूफान से नहीं बल्कि हमेशा शिखर पर रहने वाले धवन से और अपनी स्टेन गन से सभी को चित्त करने वाले डेल स्टेन से होगा। कड़े मुकाबले के बावजूद शब्द परेशान नहीं है और हैदराबाद सनराइजर्स को टक्कर देने के लिए तैयार हैं। शब्द टीम के लिए काफी लक्की भी हैं।
उनका टीम का हौसला बढ़ाना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि आईपीएल सीजन-६ में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ऐसे मोड़ पर है जहां पर उसे एक हार टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा सकती है ऐसे में शब्द को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। शब्द सीजन की शुरुआत से ही टीम का हौसला बढ़ाने में लगे हैं। पीसीए मोहाली में किंग्स के फैंस कोई भी रूप धारण करके आए लेकिन कैमरा है कि शब्द को ही तलाशता है। किंग्स की लाल टीशर्ट, रेड लोअर और सीर पर लाल पटके के उपर किंग्स इलेवनं पंजाब का नाम लगाए ये नन्हा फैन अपने जोश और झंडे को लहारने के अलावा चीख-चीख कर टीम का हौसला बढ़ाता है।

प्रीति भी इस फैन की फैन: किंग्स इलेवन पंजाब की मालकिन उर्फ डिंपल गर्ल भी खुद शब्द संधू की दिवानी है। मैदान में भले ही सभी फैन उनकी एक झलक पाने को बेताब रहें लेकिन शब्द को इसकी परवाह नहीं क्योंकि उन्हें तो मैच के बाद प्रीति खुद मिलने आतीं है। इस ११ वर्षीय फैन को इससे कोई मतलब नहीं उसे मतलब है तो सिर्फ अपनी दिवानगी भरे खेल क्रिकेट से, जिसे देखने के लिए वो कुछ भी करने को हमेशा तैयार रहता है। इतना ही नहीं बेंगलुरू के खिलाफ मैच में तो शब्द के भारतीय दिग्गज रवि शास्त्री भी दिवाना बन गए थे।

पांच साल से जारी है क्रिकेट का जोश: चंडीगढ़ के स्ट्रॉबेरी फील्ड में छठी कक्षा में पढऩे वाले शब्द का क्रिकेट के प्रती जोश पिछले पांच सालों से परवान पर है। शब्द ने पिछले पांच साल में पीसीए मोहाली और क्रिकेट स्टेडियम-१६ में हुआ कोई मैच देखे बिना नहीं जाने दिया। भारत का ही नहीं बल्कि आईपीएल और विश्व-कप के दौरान वे अन्य टीमों के मुकाबले भ देखने से नहीं चूके। वे