पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़। हल्लोमाजरा में रहने वाली ममता ने अपनी 1 साल की बेटी सोनाक्षी की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या कर ममता ने आरोप अपनी पड़ोस में रहने वाली महिला अनिता पर लगा दिया। हालांकि पुलिस जांच में सच सामने आया और ममता को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में सामने आया कि ममता का हरियाणा निवासी विक्की से अफेयर चल रहा था। जबकि ममता के परिजनों ने उसकी शादी हल्लोमाजरा निवासी सोनू से करवा दी। ममता विक्की के साथ जाना चाहती थी,जबकि बच्ची उसे बीच में कांटा लग रही थी। जिस पर ममता ने उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने ममता के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। ममता को कोर्ट में पेश किया गया,जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।वहीं सोनू इस घटना से सदमें में है,उसे इल्म भी नहीं था कि ममता अंदर ही अंदर बच्ची के प्रति इतनी नफरत रखे हुए है। उसके मुताबिक पारिवारिक जीवन में ममता और उसमें कोई दिक्कत नहीं थी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.