पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़। हैदराबाद सनराइजर्स और किंग्स इलेवन पंजाब आज यहां के पीसीए स्टेडियम में जब आईपीएल मुकाबला खेलने उतरेंगे तो उनका सिर्फ एक लक्ष्य टूर्नामेंट के प्लेआफ में पहुंचने के लिए अपनी उम्मीदों को बनाए रखना होगा। सनराइजर्स हैदराबाद 12 मैचों में सात जीत और 14 अंकों के साथ तालिका में पांचवे स्थान पर है जबकि पंजाब इतने ही मैचों में पांच जीत और 10 अंकों के साथ छठे स्थान पर है।
ये मैच सनराइजर्स से ज्यादा पंजाब के लिए करो या मरो का मुकाबला बन गया है। पंजाब यदि इस मैच में हार जाता है तो उसके लिए टूर्नामेंट के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें समाप्त हो जाएंगी वैसे भी पंजाब को मुकाबले में बने रहने के लिए अपने शेष चारों मैच जीतने हैं जोकि काफी मुश्किल काम लगता है। पंजाब के मुकाबले हैदराबाद की स्थिति थोड़ी ठीक है। हैदराबाद यदि यह मैच जीत जाता है तो उसकी संभावनाएं मजबूत हो जाएंगी। यदि वह यह मैच हार जाता है तो भी उसके लिए संभावनाएं बनी रहेंगी।
दोनों ही टीमें अपने पिछले मैच हार इस मुकाबले में उतर रहीं हैं। पंजाब को राजस्थान ने वीरवार को मोहाली में आठ विकेट से पराजित किया था जबकि सनराइजर्स अपने घरेलू मैदान हैदराबाद में चेन्नई सुपरकिंग्स से 77 रन से पराजित हो गए थे।सनराइजर्स को इस मुकाबले के बाद अपने अगले तीन मैचों में मुंबई इंडियंस से मुंबई में और राजस्थान रॉयल्स तथा कोलकाता नाइटराइडर्स से हैदराबाद में खेलना है। सनराइजर्स के सामने अगले तीन मुकाबले काफी कड़ी चुनौती होंगे इसलिए टीम के कप्तान कुमार संगकारा चाहेंगे कि मोहाली में जीत दर्ज कर बढ़े हुए मनोबल के साथ अगले मैचों में उतरा जाए लेकिन इसके लिए खुद कप्तान संगकारा, धुरंधर बल्लेबाज शिखर धवन, युवा बल्लेबाज हनुमा विहारी, कैरेबियाई ऑलराउंडर डेरेन सैमी और श्रीलंकाई ऑलराउंडर थिषारा परेरा को जबरदस्त प्रदर्शन करना होगा।
मोहाली में भिड़ेंगे किंग्स और सनराइजर्स
मैच का प्रसारण : रात 8.00 बजे से
सनराइजर्स का प्रदर्शन : 12 मैच, 7 जीत, 5 हार ( 14 अंक)
किंग्स इलेवन का प्रदर्शन : 12 मैच, 5 जीत, 7 हार (10 अंक:
सनराइजर्स के खास खिलाड़ी : शिखर धवन, पार्थिव पटेल, डेरेन सैमी, कुमार संगकारा, तिषारा परेरा, डेल स्टेन और अमित मिश्रा।
किंग्स इलेवन के खास खिलाड़ी : एडम गिलक्रिस्ट, डेविड हसी, डेविड मिलर, शॉन मार्श, प्रवीण कुमार और पीयूष चावला।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.