पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़। मानव मंगल हाई स्कूल सेक्टर 21 में शनिवार को नेत्रदान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्टूडेंट्स ने पेरेंट्स को नेत्रदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नेत्रदान एक महादान है। स्टूडेंट्स ने बताया कि देश के लगभग 30 लाख से अधिक लोगे अंधे है जिन्हें इस दान से फायदा हो सकता है। पेरेंट्स ने स्टूडेंट्स के इस भाषण को ध्यान से सुना और सराहना करते हुए कहा कि ये स्कूल प्रिंसिपल संजय सरदाना द्वारा इस ओर स्टूडेंट्स को प्रेरित करने का एक अच्छा प्रयास है। इस शिविर का आयोजन लायंस क्लब चंडीगढ सेंट्रल के सहयोग से ही किया गया। इस शिविर में स्टूडेंट्स को सराहनीस सर्टिफिकेट दिए गए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.