पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़। जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के मौके पर चंडीगढ़ पहुंचे डब्ल्यूएफआई के महासचिव ऱाज सिंह ने कहा कि हम लगातार इस बात की कोशिश कर रहे हैं कि कुश्ती को दर्शकों के अधिक से अधिक आकर्षक बनाया जाए। इस मामले में मेरा सुझाव है कि कुश्ती के बीच में जो बोरियर भरे क्षण आते हैं उन्हें हटाया जाए। मुकाबले छोटे और आकर्षक होने चाहिए। आम लोग नहीं जानते कि ग्रीको रोमन और प्रीस्टाइल कुश्ती के बीच क्या अंतर है। सिंह का दूसरा सुझाव यह है कि पहलवान जीत के बाद जब मेडल लेने आए तो ट्रेक सूट पहन कर आए अभी तक पहलवान अपनी कुश्ती की ड्रेस में ही खिताब लेते रहे हैं। मिट्टी की कुश्ती पर डब्ल्यूएफआई द्वारा लगाए गए प्रतिबंध को सिरे से खारिज करते हुए सिंह ने कहा कि महासंघ की सरपरस्ती में परम्परागत कुश्ती को बढ़ावा दिया जाएगा। मिट्टी की कुश्ती विशेष रूप से देश में गांवों मे काफी लोकप्रिय है।
भारतीय कुश्ती महासंघ के महासचिव राज सिंह को 2020 ओलिंपिक में प्राचीन भारतीय खेल कुश्ती को शामिल किए जाने का पूरा भरोसा है। महासचिव सिंह का मानना है कि दुनिया भर में विभिन्न देशों के कुश्ती महासंघों की ओर से जो समर्थन मिला है उसके बल पर कुश्ती को 2020 के ओलिंपिक खेलों का हिस्सा बनाए जाने की पूरी संभावना है। सिंह ने कहा कि कुश्ती ही एकमात्र ऐसा खेल है जिसमें भारत ने पदक जीते हैं। आईओसी ने ओलिंपिक के लिए 25 खेलों का प्रमुख खेलों के रूप में चयन किया गया है। ओलिंपिक खेलों में शामिल होने के लिए मई के अंत में रूस में दूसरे खेलों के प्रतिनिधियों के साथ अंतरराष्ट्रीय कुश्ती महासंघ (फीला) भी अपनी दावेदारी पेश करेगा।
सिंह ने बताया कि भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने गर्मियों के ओलिंपिक में कुश्ती को भी शामिल किए जाने को लेकर खेल मंत्रालय से बात की है। इस मुद्दे पर भारत सरकार भी दूसरे देशों का समर्थन हासिल करने के लिए प्रयास कर रही है। कुश्ती को ओलिंपिक 2020 के प्रमुख खेलों मे से हटाए जाने संबंधी आईओसी के कार्यकारी बोर्ड के फैसले पर भारत सहित रूस, अमेरिका और अन्य कई देशों से आश्चर्य व्यक्त किया है। फीला की रूस में मई में होने वाली बैठक के दौरान ओलिंपिक के प्रमुख खेलों से कुश्ती को हटाए जाने के मुद्दे पर भी विचार किया जाएगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.