पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्षिक स्पोर्ट्स डे पर स्टूडेंट्स को मेडल से नवाजा

वार्षिक स्पोर्ट्स डे पर स्टूडेंट्स को मेडल से नवाजा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। केंद्रीय विद्यालय सेक्टर 47 में शनिवार को वार्षिक स्पोर्ट्स डे का आयोजन किया गया। जिसे केंद्रीय विद्यालय संगठन के 50 वर्ष पूरे होने पर गोल्डन जुबली के रूप में मनाया गया।पंजाब यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के डायरेक्टर डॉक्टर गुरमीत सिंह ने उद्घाटन किया।


प्राइमरी सेक्शन के नन्हें बच्चों ने वेलकम सांग की प्रस्तुति दी तो सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुआ। हाउस के सभी मैंबर्स ने मार्च पास्ट किया और स्कूल में डिसीप्लेन बनाए रखने की शपथ ली। प्रिंसिपल अमिता शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी, डॉक्टर गुरमीत सिंह ने स्पोर्ट्स के विजेतओं को मेडल से सम्मानित किया और कहा कि ये केवीएस के प्रयास की नतीजा है जिसके माध्यम से स्टूडेंट्स की ओवर ऑल डब्ल्पमेंट हो रही है। अशोका हाउस को बेस्ट मार्चिंग, सातवीं क्लास के रोहित कुमार को बेस्ट एथेलिट, दसवीं क्लास के बेस्टि को को बेस्ट एथेलिट के लिए सम्मनित किया गया।


सातवीं क्लास के सिमरन बाजवा को छठी से आठवीं क्लास में बेस्ट, दसवीं क्लास के रिया को बेस्ट एथेलिट, जेपी अत्री वाइस प्रिंसिपल ने कहा कि ये प्रिंसिपल टीचर्स और स्टूडेंट्स की मेहनत का नतीजा है।