पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़। चंडीगढ़ रीजन इनोवेटिव नॉलेज क्लस्टर (क्रिक) के लिए कई रिसर्च और टीचिंग इंस्टीट्यूट्स के प्रमुखों ने शनिवार को पंजाब यूनिवर्सिटी में मैमोरंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर साइन किया। पंजाब और चंडीगढ़ के रिसर्च एंड हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट्स इसमें शामिल हैं। पीयू के वाइस चांसलर प्रो अरुण ग्रोवर के अलावा पीजीआईएमआर, इमटेक मोहाली, नाइपर मोहाली, नेशनल एग्रीकल्चरल बायोटेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट, टर्मिनल बैलिस्टिक रिसर्च लेबोरेटरी, आईआईटी रोपड़, डिफेंस रिसर्च एंड डवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन और पेक यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रतिनिधियों ने डीन साइंसेज प्रो रुपिंदर तिवारी की अध्यक्षता में इस एमओयू पर साइन किए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.