पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़। लुधियाना में सतलुज के किनारे अवैध खनन पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने स्वयं संज्ञान लिया है। कार्यवाहक चीफ जस्टिस जसबीर सिंह व जस्टिस राकेश कुमार जैन की खंडपीठ ने याचिका को सुनवाई के लिए जस्टिस राजीव भल्ला की खंडपीठ को केस रेफर किया जो पहले से इन मामलों से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई कर रहे हैं। कार्यवाहक चीफ जस्टिस ने कहा कि इस संबंध में हाईकोर्ट को लिखे पत्र में कहा गया कि राजनेताओं की सरपरस्ती में रोजाना 100 ट्रक अवैध खनन हो रहा है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण के लिए अवैध खनन प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.