पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमोहाली। स्मार्ट वंडर्स स्कूल, मोहाली में शनिवार को मदर्स डे मनाया गया। इस अवसर पर एक सेमिनार, ''मदर्स एंड चाइल्ड-शेयरिंग ए स्पेशल बॉन्ड, स्कूल परिसर में ही आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी मां के साथ बचपन के कुछ खास पलों के बारे में बताया। मां के साथ उन बचपन के शानदार अनुभवों को सुनकर अन्य सभी भी रोमांचित हो गए।
इस मौके पर विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित वुडस्टॉक स्कूल, मसूरी की हैड संजया मार्क ने कहा कि आज हम जो कुछ भी हैं, इसके पीछे आधार और दिशा देने में सबसे अहम भूमिका हमारी मां की होती है। वे हमारी क्षमताओं को पहले ही जान जाती हैं। सिर्फ मां ही है जो कि अपने बच्चों को असीम प्रेम बिना किसी इच्छा के प्रदान कर सकती है और बच्चों के साथ एक मजबूत संबंध बना सकती है। कोई भी व्यक्ति अपने मां के अपार प्यार के बदले में मां का ऋण नहीं चुका सकता है।
संजया ने कहा कि भाग्य से, नई पीढ़ी अपने मां-बाप को लेकर संवेदनशील है। वे इस संबंध में अपने भावों को चाहे हर रोज व्यक्त ना करते हो लेकिन इन दिनों इस प्रकार के दिन मनाकर वे भावनाओं को व्यक्त करते हैं। वे अपने मां-बाप को याद करते हैं और अपनी मां के प्रति प्यार व्यक्त करते हुए उनका स मान भी करते हैं। हमें भी ऐसे बच्चों पर गर्व है। उन्होंने बच्चों के मां-बाप को स्कूल और घर का संबंध और मजबूत बनाने के लिए भी प्रेरित किया।
इस मौके पर एक विशेष सूफी डांस, भंगड़ा, अरेबियन डांस और रशियन डांस भी बच्चों ने प्रस्तुत किया और अपनी प्रस्तुतियों को अपनी मांओं के नाम समर्पित किया। सभी श्रोता उनकी प्रस्तुतियां देखकर अभिभूत हो गए। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में सफलताएं प्राप्त करने वाले बच्चों को अवॉर्ड देकर स मानित भी किया गया।
इससे पहले इस अवसर पर सभी बच्चों और उनकी मांओं को संबोधित करते हुए सुश्री अनु महाजन, सीएओ, स्मार्ट वंडर्स स्कूल, मोहाली ने कहा कि बच्चों ने मदर्स डे के लिए जिस तरह से तैयारी की है, मां के प्रति उनका प्यार इसी से झलकता है। ये भी तथ्य है कि पूरा आयोजन स्टूडेंट्स ने अपनी मां के प्रति अपने प्यार को अभिव्यक्त करने के लिए पूरी तरह से खुद ही आयोजित किया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.