पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंजाब के चार शहरों में खुलेंगे कम्यूनिटी कॉलेज

पंजाब के चार शहरों में खुलेंगे कम्यूनिटी कॉलेज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। पंजाब के दो डिग्री और दो टेक्निकल कॉलेजिस में कम्यूनिटी कॉलेजिस खोले जाएंगे। पंजाब की प्रिंसिपल सेक्रेटरी रवनीत कौर ने यह जानकारी दैनिक भास्कर से बातचीत में दी। पंजाब यूनिवर्सिटी की एक वर्कशॉप में शिरकत के लिए पहुंची आईएएस रवनीत ने कहा कि केंद्र सरकार ने आबादी के आधार पर पंजाब को चार कम्यूनिटी कॉलेजिस दिए हैं जो इस एकेडमिक ईयर से शुरू हो जाएंगे। इसमें एक कॉलेज एस सीडी गवर्नमेंंट कॉलेज लुधियाना, महिंद्रा कॉलेज पटियाला, महिंद्र चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर और गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक बठिंडा में कम्यूनिटी कॉलेजिस की शुरूआत होगी। उन्होंने बताया कि नेशनल स्किल डवलपमेंट कौंसिल और ऑल इंडिया टेक्निकल एजुकेशन से कोर्सेज का सिलेबस तैयार करवा लिया गया है। ये सभी कोर्स इंडस्ट्री से बातचीत करके तैयार किए गए हैं।

इंडस्ट्री और कॉलेज प्रिंसिपलों से बातचीत में कोर्सेज तय किए गए हैं जिन्हें जल्द ही घोषित कर दिया जाएगा। सबसे ज्यादा मांग पैरामेडिकल स्टाफ और ओल्ड एज हैल्थ केयर के लिए आई है। अब वह यूनिवर्सिटी से एफिलिएशन कराने के प्रयास मे हैं। यूनिवर्सिटी से एफिलिएशन के बाद अगला निशाना इंटरनेशनल लेवल की एफिलिएशन प्राप्त करने का रहेगा। ऐसे में कम्यूनिटी कॉलेज के पास आउट स्टूडेंट्स को विदेशों में जाने पर नौकरी में समस्या नहीं आएगी।