पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक पढ़ी लिखी महिला पूरे समाज की तकदीर बदल सकती है किरणबेदी

एक पढ़ी लिखी महिला पूरे समाज की तकदीर बदल सकती है- किरणबेदी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोहाली। एनीज़ स्कूल की खरड़ ब्रांच में शनिवार को एक कार्यक्र म का आयोजन किया गया। इसमें देश की पहली आईपीएस किरण बेदी ने पहुंच कर बच्चों में देशभक्ति की भावना भरी। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा तथा नारी सशक्तिकरण विषय पर उपस्थित गणमान्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किया।


इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर भारत की पहली आईपीएस महिला किरण बेदी ने शिरकत की तथा गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर महिला कमीशन की अध्यक्ष तथा एसजीपीसी सदस्य परमजीत कौर लांडरां भी हाजिर थी। इस सेमिनार में पंजाब के लगभग 22स्कूलों के स्टूडेंट्स ने भाग लिया जिनमें शिक्षा तथा नारी सशक्तिकरण विषय पर भाषण प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इस समारोह की शुरूआत डॉ किरण बेदी


और परमजीत कौर लांडरां द्वारा दीपशिखा प्रज्वलित करके की गई। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों से आए स्टूडेंट्स ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। इस मौके पर डॉ किरण बेदी ने अपने विचार सांझा करते हुए कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि शहर की मध्यमवर्गीय महिलाओं की जिंदगी में दिनों- दिन सुधार होता जा रहा है परन्तु आज भी गरीब वर्ग तथा ग्रामीण जीवन से संबंध रखने वाली महिलाओं की स्थिति दयनीय बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि लड़कियों को शिक्षा प्रदान करना बहुत जरूरी है क्योंकि एक पढ़ी लिखी महिला एक परिवार को ही नहीं बल्कि पूरे समाज को बदल सकती है। उन्होंने कहा यदि भारत को पूरी दुनियां में सुपर पावर बनना है तो इसके लिए लड़कियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा तथा महिलाओं को राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक जैसे सभी क्षेत्रों में आगे लाना पड़ेगा।


डॉ बे दीने एनीज़ स्कूल के चेयरमैन अनीत गोयल द्वारा की गई इस कोशिश की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी। इस मौके स्कूल के चेयरमैन अनीत गोयल ने एनीज़ ग्रुप की 20 गरीब परिवारों से संबंध रखने वाली लड़कियों के लिए स्कॉलरशिप देने का ऐलान करते हुए डॉ बेदी की एनजीओ नवज्योति के 10 बच्चों की शिक्षा की जिम्मेवारी ली।