पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमोहाली। मोहाली के सेक्टर- 70 स्थित आईवीवाई हॉस्पिटल में इंटरनेशनल नर्सिस वीक मनाया गया। इस मौके नर्सिज के लिए सेमिनार तथा वर्कशॉप का आयोजन किया गया। वीक के आखरी दिन फेज-6 स्थित शिवालिक पब्लिक स्कूल ऑडिटोरियम में एक समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर प्रसिद्ध पंजाबी गायिका डोली गुलेरिया हाजिर थी। इस मौके पर आईवीवाई हॉस्पिटल के नर्सिंग स्टाफ की तरफ से कई रंगारंग कार्यक्रमों की पेशकश की गई।
इस समारोह के दौरान नर्सिंग स्टाफ द्वारा ग्रुप डांस,सोलो डांस, कव्वाली, हिन्दी और पंजाबी गीतों के साथ- साथ रैंप वॉक की भी पेशकश की गई।
इस दौरान मुख्य अतिथि डोली गुलेरिया तथा आई वी वाई हॉस्पिटल के चेयरमैन गुरतेज सिंह ने अपने विचार साझे करते हुए कहा कि एक रोगी को अपनी सेवा से मौत के मुंह से बाहर निकाल उसे स्वस्थ करने का एक महान काम एक नर्स ही करती है। नर्सिंग विश्व स्तर पर एक ऐसा पेशा है जिसमें बिना किसी भेद-भाव के सेवा की जाती है।
इस मौके पर आई वी वाई के चेयरमैन गुरतेज सिंह ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आई वी वाई हॉस्पिटल दुनिया भर की सभी नर्सों का धन्यवाद करता है, जिनकी बदौलत रोजाना हजारों जिंदगियों को जीवन दान मिलता है हमें उनके इस काम का मान महसूस करना चाहिए। समारोह के अंत में डोली गुलेरिया द्वारा विजेताओं को इनाम बांटें गए तथा भंगड़े की पेशकश की गई।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.