पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने अपने कस्टमर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इमरजेंसी सर्विस सेल (ईसीएस) सर्विस शुरू की है। इस सुविधा के तहत कंपनी ने इमरजेंसी नंबर 8699247247 शुरू किया है।
इस इमरजेंसी नंबर का लाभ उपभोक्ता शाम 5 बजे से सुबह 9 बजे तक उठा सकेंगे। आईओसीएल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुदेब गुप्ता ने बताया कि इस सर्विस के शुरू होने पंजाब और चंडीगढ़ के आईओसीएल के लगभग 35 लाख कस्टमर्स लाभान्वित होंगे।
इस नंबर पर एलपीजी लीकेज और अन्य किसी इमरजेंसी में कॉल आने पर उसे एक घंटे के भीतर ही ठीक किया जाएगा। जीएम एलपीजी शेलेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आईओसीएल के इस प्रयास से किसी इमरजेंसी का तुरंत समाधान हो जाएगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.