पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चप्पड़चिड़ी से निकाला फतेह मार्च, निहंग सिंह पहुंचे मार्च में

चप्पड़चिड़ी से निकाला फतेह मार्च, निहंग सिंह पहुंचे मार्च में

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोहाली। बाबा बंदा सिंह बहादुर की ओर से चप्पड़चिड़ी( मोहाली)में 12 मई 1710 में नवाब वजीर खान को मौत के घाट उतारने के बाद यहां से सरहिंद की ओर फतेह मार्च निकाला गया था।

इसी को याद करते हुए हर साल की तरह इस बार भी फतेह मार्च सोमवार को चप्पड़चिड़ी से फतेहगढ़ साहिब तक निकाला गया। सिखों और मुगलों के बीच हुए युद्ध की मुख्य गवाह इस धरती पर सुबह चप्पड़चिड़ी स्थित गुरू द्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब का भोग डाले जाने के बाद फतेह मार्च को शुरू किया गया।

ऊपर स्लाइड पर क्लिक कीजिए और पढ़िए आगे की पबरी खबर तस्वीरों के साथ।