पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजम्मू। सेना का एडवांस लैडिंग हेलीकाप्टर द्रुब सोमवार सुबह सियाचिन गलेशियर में क्रेश हो गया। दुर्घटना करीब साढ़े आठ बजे हुई है। दुर्घटना के दौरान दोनों पायलटों ने छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली। इस घटना को लेकर सेना ने जांच के आदेश जारी कर दिए है। फिलहाल दुर्घटना का कारण तकनीकी खराबी बताया जा रहा है। लेकिन अधिकारिक स्तर पर इसक कारणों का खुलासा नहीं किया गया है।
जानकारी के अनुसार हेलीकाप्टर द्रुब रोज की तरह सोमवार सुबह सियाचिन के कैप से चौकियों पर सामान की सप्लाई देने के लिए निकला था। यह हेलीकाप्टर हर रोज चौकियों पर जवानों को सामान की सप्लाई करता है। जिसमें खाने पीने से लेकर अन्य सामान शामिल होता है। कैप से थोड़ी ही दूरी पर जब वह सामान की सप्लाई के काम में लगा हुआ था। इस दौरान अचानक कोई तकनीकी खराबी हो गई।
पहले तो काफी देर तक दोनों पायलटों ने अपने स्तर पर उसे ठीक करने का प्रयास किया। लेकिन उनकी कोशिश से कुछ नहीं हुआ। खराबी के कारण हेलीकाप्टर क्रेश हो गया। उसमें सवार दोनों पायलटों ने अपनी जान बचाई। इस दुर्घटना के बाद आला अधिकारियों ने दुर्घटनास्थल का मुआयना किया। सूत्रों का कहना है कि पायलटों को इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया। दोनों पूरी तरह से सुरक्षित बताए जा रहे है। सेना की टीम इलाके में पहुंच गई है। वह दुर्घटना के कारणों का पता कर रही है।
सूना के प्रवक्ता ने बताया कि यह हेलीकाप्टर सियाचन में जवानों को सामान की सप्लाई देने का काम करता है। यह एक बेहतर हेलीकाप्टर है। उनका कहना था कि इस दुर्घटना पर जांच शुरु करवाई गई है। ताकि इसके पीछे के कारणों का पता किया जा सके।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.