पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमोहाली। गोल्डन बेल्स पब्लिक स्कूल सेक्टर 77 के स्कूली छात्रों की ओर से टेबल सॉकर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 मैडल जीते है। टेबल सॉकर फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 10 से 12 मई तक बनूड़ में ऑल इंडिया टेबल सॉकर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता में राजस्थान,महाराष्ट्र, बिहार, मध्यप्रदेश,उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब से करीब 1500 से अधिक खिलाड़ी पहुंचे हुए थे। उन्होंने शानदार तरीके से इस रोमांचक खेल में हिस्सा लिया और पुरस्कार अपने नाम किए।
गोल्डन बेल्स स्कूल के 38 खिलाडिय़ों ने इस प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्ग में हिस्सा लिया और शानदार तरीके से खेल दिखाते हुए 25 मैडल्स को अपनी झोली में डाला।स्कूल के खिलाडिय़ों ने 8 स्वर्ण पदक, 11 रजत पदक और 6 कांस्य पदक जीते। स्कूल के खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि पर स्कूल के डायरेक्टर कर्नल सी.एस.बावा ने उन्हें बधाई दी और कहा कि वे अपने खेल में और सुधार कर अच्छा प्रदर्शन करें जिससे वे अपना नाम रौशन कर सके।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.