पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरियाणा को हरा बांग्लादेश बना चैंपियन 1

हरियाणा को हरा बांग्लादेश बना चैंपियन - 1

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। 19वीं ऑल इंडिया चौधरी रणबीर सिंह अंडर-17 लीग क्रिकेट चैंपियनशिप बांग्लादेश ने खिताबी जीत दर्ज की है। बीकेएसपी बांग्लादेश की टीम ने फाइनल में मेजबान हरियाणा की टीम को 51 रन से शिकस्त दी। क्रिकेट स्टेडियम पंचकूला पर खेले गए फाइनल मैच में बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवरों में 8 विकेट पर 159 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम के स्टार बल्लेबाज शनुर रेहमान ने 36 जबकि अब्दुल तहीन ने 34 रन का योगदान दिया। हरियाणा की ओर से राहुल,पीयूष, अनीश और अनिल ने 2-2 विकेट झटके।


जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी हरियाणा की टीम ने लक्ष्य तक पहुंचने का काफी प्रयास किया लेकिन टीम 25 ओवर में 8 विकेट पर सिर्फ 108 रन ही बना सकी। टीम के लिए अनिल ने 37 रन बनाए जबकि केशव ने 15 और युवराज ने 14 रन का योगदान दिया। बांग्लादेश की ओर से एसआर शाद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके जबकि इस्लाम मीम और शाह शकील ने 2-2 विकेट झटके।


ये रहे टूर्नामेंट के बेस्ट
बेस्ट बॉलर-एसआर शाद(बांग्लादेश)
बेस्ट बेट्समैन-मोनुरूज जामान(बांग्लादेश)
बेस्ट विकेटकीपर-सागर शर्मा (हरियाणा)
बेस्ट फील्डर- विनोद कुमार(तमिलनाडु)
बेस्ट अप-कमिंग क्रिकेटर- उत्कर्ष भुक्कल और अनम(हरियाणा)