पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 22 को पावरकॉम के कार्यालय के सामने भाकियू देगी अनिश्चितकालीन धरना

22 को पावरकॉम के कार्यालय के सामने भाकियू देगी अनिश्चितकालीन धरना

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। पावरकॉम के टाल मटोल वाले रवैये को देखते हुए किसानों ने 22 मई को पावरकॉम के कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना देने का फैसला किया है। भाकियू राजेवाल के प्रधान बलबीर सिंह राजेवाल ने बताया कि एक ओर पंजाब सरकार क्रॉप डाइवरसीफिकेशन के दावे कर रही है लेकिन धान के अलावा किसी भी अन्य फसल को बिजली नहीं दे रही है। धान के लिए भी आठ घंटे के दावे किए जा रहे हैं लेकिन पांच घंटे से ज्यादा बिजली कभी नहीं दी गई।


राजेवाल ने कहा, अब यूनियन को पावरकॉम पर कोई विश्वास नहीं रहा है। लेकिन यूनियन सरकार से बातचीत करने को तैयार है। उन्होंने बताया कि पावरकॉम ने वालंटियर डिस्कलोजर स्कीम खोलने और उसका खर्च कम करने का वादा किया है लेकिन वह कभी भी पूरा नहीं हुआ, बल्कि हर बार वीडीएस के खर्चे बढ़ाए गए हैं। पंजाब में किसानों को फोर स्टार मोटरें लगाने को मजबूर किया जा रहा है क्योंकि फोर स्टार वाली कंपनियों ने पावरकॉम के अधिकारियों को मोटी रकम चढ़ाई हुई है। ये मोटरें मार्किट में हैं ही नहीं और यदि मिलती हैं तो बहुत महंगी। इस आड़ में किसानों से बड़ी रकम वसूल की जा रही है।


राजेवाल ने कहा, पावरकॉम के पास खेती के लिए कनेक्शन जारी करने के लिए न तो बिजली है और न ही सामान लेकिन इंडस्ट्री और अन्य व्यापारिक अदारों के लिए बड़े लोढ वाले के कनेक्शन जारी करने के लिए सामान है। किसान पिछले 23 सालों से कनेक्शन लेने के लिए लाइनों में लगे हुए हैं लेकिन पावरकॉम नई योजनाएं चलाकर बड़ी रकम अदा करने वाले किसानों को कनेक्शन दे रहा है।