पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छुट्टी के बावजूद लगाया यूजीसी के लिए काउंटर

छुट्टी के बावजूद लगाया यूजीसी के लिए काउंटर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन के फॉर्म की हार्ड कॉपी जमा कराने का अंतिम दिन होने के कारण पंजाब यूनिवर्सिटी में छुट्टी के बावजूद काउंटर लगाया गया। लगातार तीन छुट्टियों की वजह से स्टूडेंट चिंता में थे कि वह फॉर्म कैसे जमा कराएंगे। जूनियर रिसर्च फैलो (जेआरएफ) और नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (नेट) के लिए हर साल पीयू में फार्म की जमा होते हैं। ऑनलाइन फॉर्म की एक कॉपी पीयू में जमा करानी होती है। यूजीसी कोआर्डिनेटर प्रो अक्षय कुमार ने बताया कि छुट्टी की वजह से स्टूडेंट्स का नुकसान न हो, इसलिए हमने काउंटर लगाया है। हर साल लगभग बीस हजार स्टूडेंट चंडीगढ़ से यूजीसी का एग जाम देते हैं।