पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़। संत निरंकारी सत्संग भवन मौली जागरा मनीमाजरा में चैरिटेबल होमियोपैथिक डिस्पेंसरी का उद्घाटन ब्रिगेडियर पीएसचीमा मैंबर इन्चार्ज संत निरंकारी मण्ड़ल चैरिटेबल फाउंडेशन मेडिकल एंड सोशल वेलफेयर विभाग दिल्ली ने किया। उन्होने इस अवसर पर कहा की संत निरंकारी मिशन द्वारा सतगुरू बाबा हरदेव सिंह महाराज के आर्शिवाद से प्रभु परमात्मा की जानकारी देकर एकता के सूत्र में बाधनें का प्रयास किया जा रहा है। इसके इलावा फांउडेशन के द्वारा समाज कल्याण में मानवता की सेवा के लिए 167 डिस्पेंसरियां पूरे देश में चल रही है।
संत निरंकारी मंडल चंडीगढ़ के जोनल इंचार्ज बीएस चीमा ने कहा कि फांउडेशन की स्थापना 2011 में की गई थी ताकी समाज कल्याण में सेवा का पूरा लाभ मानवता की भलाई में लगाया जा सके। मण्डल मनीमाजरा के देवेन्द्र कुमार भजनी ने बताया की मनीमाजरा में डिस्पेंसरी के खुलने का समय हर रोज सुबह 8.30 से 12.30 दोपहर तक रहेगा और निरंकारी मिशन के अलावा सभी लोग इसका पूरा लाभ उठा सकतें है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.