पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमोहाली। फोर्टिस अस्पताल मोहाली ने इंटरनेशनल नर्सिस वीक समारोह का उद्घाटन सोमवार को अस्पताल परिसर में आज से शुरू किया। इस अवसर पर मोहाली के डीसी तजिंदर पाल सिंह मुख्य अतिथि थे और फोर्टिस अस्पताल मोहाली के अभिजीत सिंह ने दीप प्रज्जवलित किया।
इस अवसर पर डीसी ने अस्पताल की नर्सिंग फैकल्टी को उन द्वारा सेवा की उच्च गुणवत्ता और अपने नोबल पेशे के प्रति समर्पित किए जाने की बधाई दी। उन्होंने कहा कि फोर्टिस मोहाली में ही केवल नहीं एक मील का पत्थर है अपितु आधुनिक पंजाब के लिए एक प्रतीक भी है।
अभिजीत सिंह ने कहा कि नर्सिंग देखभाल के लिए फोर्टिस में सर्वोच्च गुणवत्ता प्राथमिकता है और अस्पताल को अपनी नर्सों पर गर्व है। उन्होंने कहा कि नर्सें अस्पताल का एक अभिन्न अंग है और यह कहना उचित है कि एक अस्पताल उनके इर्द-गिर्द घूमता है।इस अवसर पर नर्सों ने एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.