पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के एफिलिएटेड कॉलेजिस में कार्यरत टीचर्स को रिसर्च प्रोजेक्ट लिखने की ट्रेनिंग दी जाएगी। ये निर्णय मंगलवार को रिसर्च प्रमोशन सेल की मीटिंग में किया गया। डीन कॉलेज डवलपमेंट कौंसिल की ओर से इस ट्रेनिंग का इंतजाम किया जाएगा। ये प्रक्रिया अगले एकेडमिक ईयर से शुरू होगी।
टीचर्स को रिसर्च एक्टिविटी से जोडऩे के लिए डीसी डीसी की ओर से कराई गई ट्रेनिंग में हर जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। फंडिंग कहां से होगी, कौन-कौन से विभाग फंड की जानकारी देते हैं, इसके लिए कैसे अप्लाई किया जाना है और प्रोजेक्ट को कैसे लिखना है। यह सभी जानकारियां कॉलेजिस के टीचर्स को उपलब्ध कराई जाएंगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.