पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीयू भी एक साल की करे एलएलएम

पीयू भी एक साल की करे एलएलएम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने पंजाब यूनिवर्सिटी से एलएलएम एक साल की करने की मांग उठाई है। यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी) ने एलएलएम को एक साल की करने की इजाजत दे दी है। यूजीसी ने यह निर्णय सब जगह एक सा नियम बनाने के लिए किया है। फिलहाल पीयू में एलएलएम दो साल की है। चेयरमैन वैभव गुप्ता ने बताया कि वाइस चांसलर प्रो अरुण ग्रोवर ने डिमांड चार्टर देने गए एबीवीपी सदस्यों को यह कहते हुए नकार दिया कि वह सिर्फ पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल से ही मिलेंगे। बाद में स्टूडेंट्स ने डीएसडब्ल्यू को ज्ञापन सौंपा।


स्टूडेंट्स की डिमांड है कि अगस्त-सितंबर 2013 में होने वाले स्टूडेंट कौंसिल चुनाव के समय पूरा दिन वोटिंग कराई जाए। हर यूनिवर्सिटी में दोपहर तक वोटिंग होती है जबकि पीयू में 10 बजे के बाद क्लासेज में प्रवेश बंद हो जाता है। ऐसे में यहां पर 40 परसेंट से ज्यादा वोटिंग नहीं हो पाती। मेन लाइब्रेरी में कंप्यूटर्स कम हैं और यूजर्स ज्यादा, इसलिए यहां पर कंप्यूटर्स की संख्या बढ़ाई जाए। रीडिंग रूम की कपैसटी भी काफी कम है। ब्वायज हॉस्टल नंबर छह की मैस में कूलर्स का प्रबंध नहीं है। गर्मियों के दिनों में स्टूडेंट्स को परेशान होना पड़ता है। हॉस्टलों में खाने की क्वालिटी लगातार गिर रही है इसकी रैगुलर चैकिंग कराई जाए। सुमित और जगदेव सिंह खंाख भी इस मौके पर मौजूद थे।