पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी से ओसीईटी और सीईटी टेस्ट भरने वाले स्टूडेंट्स को अपने फॉर्म अपडेट करने का मौका बुधवार की शाम चार बजे तक दिया जा रहा है। इन सभी फॉर्म को भरने की अंतिम तिथि निकल चुकी है लेकिन लगातार आ रही समस्या के कारण पीयू ने यह मौका स्टूडेंट्स को दिया है। कंट्रोलर एग्जामिनेशन प्रो परविंदर सिंह के अनुसार एलएलबी, सीईटी और ओसीईटी तीनों टेस्ट के लिए स्टूडेंट्स को बुधवार की शाम चार बजे तक अपने फॉर्म की कमियां दूर करने का मौका है। इसके बाद कोई अपडेट नहीं हो सकेगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.