पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉक्टरों ने सीनियर सिटीजंस को बताया कैसे रहना स्वस्थ। फोटो सहित

डॉक्टरों ने सीनियर सिटीजंस को बताया कैसे रहना स्वस्थ। फोटो सहित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोहाली। मोहाली सीनियर सिटीजंस एसोसिएशन के सदस्यों को मंगलवार को फोर्टिस के डॉक्टरों ने उनके दिल को दुरूस्त रखने के लिए जानकारी दी। सीनियर सिटीजंस ने डॉक्टरों की ओर से बताई जाने वाली हर बात को बड़े ध्यान से सुना और उनकी बातों पर अमल करने की हामी भरी। फोर्टिस अस्पताल के सेमीनार हॉल में डॉ. अंबुज चौधरी ने बताया कि किस तरह से उम्र के इस पड़ाव में पहुंच कर दिल को संभाल कर रखना है।

डॉक्टर चौधरी ने सीनियर सिटीजंस को बताया कि जितना वे खाते है उसी तरह से उन्हें थोड़ा काम भी करना चाहिए जिससे खाना हजम हो सके। उन्होंने कई लोगों को आने वाली परेशानियों के निदान के लिए भी जानकारी दी। एसोसिएशन के प्रवक्ता प्रिंसीपल एस.चौधरी ने डॉक्टर से एसोसिएशन सदस्यों का परिचय करवाया और उन्हें बताया कि सीनियर सिटीजन अपने दिल को लेकर काफी जागरूक है, इसी कारण इतनी संख्या में यहां पहुंचे है। डॉ. चौधरी ने सीनियर सिटीजन को अपने लेक्चर में यह बताया कि उन्हें हर समय अपने स्वास्थ्य प्रति ध्यान रखना चाहिए।