पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूली बच्चों से मसाज करवाना पडा महंगा

स्कूली बच्चों से मसाज करवाना पडा महंगा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्रीनगर। कश्मीर संभाग के अन्नतनाग जिले में एक सरकारी अध्यापक को स्कूल में छोटे छोटे बच्चों से अपनी टांगों की मसाज करवाना महंगा पड गया। जो बच्चे घरों से स्कूल में पढऩे के लिए आए हुए थे। उन्हें अध्यापक ने अपनी टांगों की मसाज करने के लिए लगा दिया। ऐसा क्लास में ही करवाा जा रहा है। छात्रों को पढाने के बजाय उनसे मसाज करवाई जा रही थी। इतना ही नहीं अपने एक दोस्त से फोटो खिंचवाया। उसके बाद अपना भाव बढ़ाने के लिए फोटो को सोशल नेटवर्क साइट फेसबुक पर चढ़ा दिया।


जानकारी के अनुसार अध्यापक बशीर अहमद अन्नतनाग के सरकारी स्कूल में तैनात है। वह स्कूल के छोटे छोटे बच्चों से ऐसे काम लेता था। जोकि पूरी तरह से गलत होते है। सोमवार को जब अध्यापक की क्लास शुरु हुई। तो बच्चों को पढ़ाने के बजाय वह उनसे मसाज करवाने लग पड़ा। उसने एक एक करके सभी बच्चों से अपनी टांगों की मसाज करवाई। इतना ही नहीं उसने अपने एक दोस्त से कहा कि वह उसका मसाज करते फोटो खींचे। ताकि वह उसे फेसबुक पर अपलोड करके अपना भाव बना सके। कि वह किस तरह से स्कूल में बच्चों से काम करवाता है। फोटो आने के बाद उसने स्कूल में बैठे बैठे ही उसे अपलोड कर दिया।

ऊपर स्लाइड पर क्लिक कीजिए और पढ़िए आगे की पूरी खबर।