पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़। यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (यूआईएएलएस) में होने वाले बीए/बीकॉम एलएलबी ऑनर्स फाइव ईयर इंटीग्रेटेड कोर्स 13 के एंट्रेस टेस्ट यूजी लॉ और पंजाब यूनिवर्सिटी टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी एप्टीट्यूड टेस्ट (पीयूटीएचएटी) के लिए एडमिट काड्र्स मंगलवार से मिलने शुरू हो गए हैं। यह ई-एडमिट कार्ड पीयू की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। जिन स्टूडेंट्स ने आवेदन दिया है, वह लॉग इन करके अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एंट्रेस टेस्ट 19 मई को होना है। पीयू प्रवक्ता की ओर से मिली जानकारी के अनुसार एडमिट कार्ड की क्वालिटी ठीक न होने पर उन्हें परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा इसलिए बेहतर क्वालिटी के प्रिंट पर अपने दस्तखत करके ही पेपर देने पहुंचे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.