पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़। पंजाब रणजी ट्रॉफी में सैंडी के नाम से मशहूर अंडर-19 वर्ल्ड कप स्टार संदीप शर्मा ने आईपीएल-6 के अपने पदार्पण मैच में धमाका कर दो रिकॉर्ड पर अपना कब्जा कर लिया है। संदीप ने पहले बेस्ट ऐवरेज पर शीर्ष स्थान हासिल किया और इसके बाद बेस्ट स्ट्राइक रेट की लिस्ट में भी उनका नाम सबसे ऊपर रहा। संदीप ने पीसीए मोहाली यानी अपने होम ग्राउंड पर हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल का पदार्पण मैच खेला था।
संदीप ने ने अपने इस पहले मैच में 4 ओवर किए और 21 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए, इसमें उनका औसत रहा 8.66 जो अब तक सबसे कम था। संदीप के बाद दूसरा स्थान पर थे क्रिस गेल जिनकी औसत 13.33 थी जबकि तीसरा स्थान सुनील नरेन के नाम रहा जिनकी औसत 14.22 है। किंग्स इलेवन पंजाब का और कोई भी गेंदबाज इस सूची के टॉप-10 में नहीं हैं हालांकि हरमीत सिंह बंसल इस सूची में 11वें पायदान पर हैं।
इसके अलावा वे स्ट्राइक रेट के मामले में भी इस प्रदर्शन के रहा 6 का जो अब तक टूर्नामेंट का सबसे कम स्ट्राइक रेट था। गेल इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं और उनके नाम 8.00 का स्ट्राइक रेट है जबकि तीसरे स्थान पर सुरेश रैना है। इस सूची में हरमीत सिंह बंसल दसवें पायदान पर है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.