पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्राओं से छेड़छाड़ मामले पर हाईकोर्ट ने स्टेटस रिपोर्ट मांगी

छात्राओं से छेड़छाड़ मामले पर हाईकोर्ट ने स्टेटस रिपोर्ट मांगी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। महेंद्रगढ़ जिले के 6 गांवों की लगभग 400 लड़कियों के छेड़छाड़ के डर से स्कूल न जाने के मामले पर मंगलवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने जिले के एसएसपी से स्टेटस रिपोर्ट तलब की है।

चंडीगढ़ की एक स्वयं सेवी संस्था लायर्स फॉर हयूमन राइटस इंटरनेशनल की तरफ से दाखिल याचिका में कहा गया कि मामला इस बात का उदाहरण है कि राज्य में कानून व्यवस्था सही नहीं है।

याचिका पर प्राथमिक सुनवाई के बाद कार्यवाहक चीफ जस्टिस की खंडपीठ ने हरियाणा के साथ साथ पंजाब सरकार व चंडीगढ़ प्रशासन को भी नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

ऊपर स्लाइड पर क्लिक कीजिए और पढ़िए आगे की पूरी खबर विस्तार से।