पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़। सूट पीस, कुर्तियां या फिर बात हो दुपट्टे और बेडशीट्स की। गर्मी में कुछ ऐसा चाहिए जो आरामदायक हो। इसलिए लोग मार्केट में कुछ ऐसा तलाशते हैं जो खूबसूरत होने के साथ स्किन फ्रेंडली भी हो। और सेक्टर-22 के होटल अरोमा में लगी राजस्थानी प्रिंट्स की एग्जिबीशन में हर कस्टमर की पसंद को ध्यान में रखकर प्रिंट और कुर्तियों के डिजाइंस को शामिल किया गया है। इस एग्जिबीशन को गुलाब चंद की ओर से ऑर्गनाइज किया गया है।
इनमें सागानेरी, बाघ, कलमकारी, मुगल, खड़ी, ब्लॉक और गोल्ड प्रिंट के अलावा अन्य कई प्रिंट्स की सभी साइज की कुर्तियां और सूट पीस शामिल हैं। इन्हें वेजीटेबल डाई से तैयार किया गया है। गर्मियों में लोग लेमन, फिरोजी, बेबी पिंक, सफेद, स्काई ब्लू जैसे कलर्स पहनना पसंद करते हैं। इसलिए इन्हीं कलर्स के मिक्स एंड मैच और कंट्रास्ट की बड़ी ऑप्शंस यहां हैं जिन्हें वेस्टर्न और ट्रेडिशनल दोनों तरह से पहना जा सकता है। इनपर कारीगरों ने बारीक चमकदार पिठन वर्क, गोटापत्ति, रेशम, टिकली और कुंदन वर्क किया है। इसके साथ ही यहां शिफॉन और कॉटन दुपट्टा सूट पीस की कई ऑप्शंस हैं। ऑर्गनाइज नरेश कुमार शर्मा बताते हैं कि कस्टमर्स की डिमांड को ध्यान में रखकर वह कॉटन मलमल ड्रेस मटीरियल लाए हैं जो आरामदायक फैब्रिक भी है। इसकी रेंज 100 रुपये प्रति मीटर से शुरु होती है। इसके अलावा यहां लेगिंग्स, एसी क्विल्ट , बेडशीट्स और लहरिया, प्रिंटेड, बांधेज के कॉटन दुपट्टे भी बड़ी रेंज में हैं।
रेट लिस्ट
कुर्तियां: 380-780 रुपये
सूट पीस: 880-1680 रुपये
कॉटन बेड शीट्स:380-1180 रुपये
एसी क्विल्ट(दोहर): 1080-1480 रुपये
कुर्ती पीस: 550-780 रुपये
लेगिंग्स: 280-380
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.