पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़। पानीपत में वार्ड बंदी को चुनौती संबंधी याचिका के विचाराधीन रहते हरियाणा सरकार द्वारा स्थानीय निकाय चुनावों की अधिसूचना जारी करने को मंगलवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी गई। याचिका पर अदालत ने हरियाणा सरकार को 21 मई के लिए नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
इसके अलावा बुधवार को पंचकूला, हिसार व करनाल में वार्डबंदी को चुनौती संबंधी याचिकाओं के विचाराधीन रहते हरियाणा सरकार द्वारा स्थानीय निकाय चुनावों की अधिसूचना जारी करने के मामले पर भी सुनवाई होगी। अलग अलग अर्जी दायर कर कहा गया कि मुख्य याचिका पर सुनवाई 15 जुलाई को होनी है और सरकार ने 9 मई को अधिसूचना जारी कर दो जून को चुनाव कराने का फैसला लिया है। ऐसे में यदि अधिसूचना पर रोक नहीं लगाई गई तो उनकी याचिका पर सुनवाई का कोई अर्थ नहीं रहेगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.