पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़। पंजाब स्टेट अंडर 19 इंटर डिस्ट्रिक्ट ध्रुव पांडव क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में मोहाली ने जालंधर को पहले दिन 112 रन पर समेट दिया। पीसीए मोहाली स्टेडियम में तीन दिवसीय मैच के पहले दिन मंगलवार को जालंधर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन मोहाली के गेंदबाजों के आगे पूरी टीम 47. 1 ओवर में 112 रन पर ही पवेलियन लौट गई। हरप्रीत सिंह और खुशप्रीत सिंह ने 3.3 जबकि रिशभ और अक्षय कांसल ने 2.2 विकेट झटके। जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक मोहाली ने 46 ओवर में 1 विकेट खोकर 148 रन बना लिए। हरसरूप ने 62 रन का योगदान दिया जबकि करन 60 और किंदरप्रीत 10 रन बना कर क्रीज पर डटे हुए हैं। रिशिन शर्मा ने 1 विकेट लिया।
चंडीगढ़ की सधी शुरूआत
पटियाला में खेले जा रहे एक अन्य मैच में चंडीगढ़ ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान पटियाला के खिलाफ 95 ओवर में 6 विकेट पर 278 रन बना लिए थे। ए. मल्होत्रा ने 143 गेंदो का सामना करते हुए 12 चौकों की मदद से बेहतरीन 91 रन की पारी खेली। दिन का खेल खत्म होने तक विनीत ढाका 131 गेंदो का सामने करते हुए 69 रन पर नाबाद थे। छठे विकेट के लिए ढाका ने उत्कर्ष अग्रवाल के साथ 52 रन जोड़ कर पारी को संभाला। पटियाला की तरफ से एस. शर्मा और के. कुमार ने 2.2 विकेट लिए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.