पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीडी नेशनल पर फतेहपुर सीकरी फोर्ट

डीडी नेशनल पर फतेहपुर सीकरी फोर्ट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। सिटी बेस्ड फिल्म मेकर जीएस चन्नी और उनके बेटे ज्ञानदेव सिंह ने 26 हिस्सों की डॉक्युमेंट्री सीरिज, 'फोट्र्स ऑफ इंडियाÓ को प्रॉड्यूस और डायरेक्ट किया है। हर बुधवार दोपहर एक बजे यह डीडी इंडिया पर दिखाया जाता है। इसी कड़ी में बुधवार को फतेहपुर सीकरी पर बेस्ड इसका 7वां एपिसोड टेलिकास्ट होगा। यूपी का यह फोर्ट दिल्ली से 225 किलोमीटर की दूरी पर है। दुनिया को अपना पैसा और ताकत दिखाने के लिए अकबर ने इसे बनाया था।

अपनी सल्तनत के दूर-दराज क्षेत्रों को एकता में बांधकर रखना ही अकबर की मंशा थी। वह सूफी संतों से काफी प्रभावित थे और कुछ इतिहासकारों का विश्वास है कि अपनी नई राजधानी के लिए अकबर ने इस जगह को इसलिए चुना क्योंकि यह मशहूर सूफी संत सलीम शाह चिश्ती का गढ़ था।