पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बुजुर्ग और नाबालिग शारीरिक छेड़छाड़ करते पकड़े...

बुजुर्ग और नाबालिग शारीरिक छेड़छाड़ करते पकड़े...

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। शहर में शारीरिक छेड़छाड़ एक आम बात हो गई है। जहां एक तरफ शारीरिक छेड़छाड़ के मामले 45 साल की महिला की शिकायत पर एक 66 साल का बुजुर्ग पकड़ा गया है तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने एक 12 साल के नाबालिग को 8 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ करते पकड़ा है। मामले में पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


पहले मामले में पुलिस ने सेक्टर 40 से एक 66 साल के बुजुर्ग को शराब के नशे में एक 45 साल की महिला के साथ शारीरिक छेड़छाड़ करते पकड़ा है। जिसकी पहचान सेक्टर 40 के रहने वाले सतपाल सिंह के रुप में हुई है। मामले में पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक घटना सोमवार रात की है जब सेक्टर 40 की ही रहने वाली महिला एक शादी में शरीक होने के लिए जा रही थी। इस दौरान आरोपी शराब के नशे में धूत वहां पर आया और उसने मार्केट में महिला के साथ शारीरिक छेड़छाड़ की। जिसके बाद महिला ने इसकी शिकायत कंट्रोल रूम पर दी। मौके पर पहुंची सेक्टर 39 थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सतपाल सेक्टर 40 में अकेला रहता है और उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है।


वहीं दूसरे मामले में मलोया का रहने वाला एक 12 साल का नाबालिग स्कूल का काम करके नहीं आया। जिसके चलते वह स्कूल न जाकर ऑटो में बैठ गया। इसी दौरान एक 8 साल की दूसरी क्लास में पढऩे वाली छात्रा वहां से जा रही थी। नाबालिग ने छात्रा को रुपयों का लालच देकर अपने पास बुलाया और उसे ऑटो में बिठा लिया। जिसके बाद उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ की। 8 साल की छात्रा ने इसका विरोध किया और शोर मचाया। जिस पर लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने तुरंत कंट्रोल रूम पर इसकी शिकायत पर नाबालिग को पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज कर उसे बाल सुधार गृह भेज दिया है।