पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमोहाली। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घडूंआ में पेट्रोलियम इंजीनियरिंग, कैमिकल इंजीनियरिंग और ऑटो मोबाइल इंजीनियरिंग के नए डिग्री कोर्सों को शुरू करने का ऐलान मंगलवार को किया गया है। इसे लेकर घडूंआ कैंपस में पेट्रोलियम इंजीनियरिंग विभाग की स्थापना की गई है। बुधवार को रिलायंस के मालिक मुकेश अंबानी की अगुवाई में गुजरात में स्थापित पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर डॉ. जी.पी.करमाकर ने नए विभाग का उद्घाटन किया। पेट्रोलियम के क्षेत्र में कोर्स शुरू करने वाली चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी पंजाब की पहली संस्था है। आज के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान कई तेल कंपनियों के नुमाइंदे पहुंचे हुए थे।
इस मौके डॉ. करमा कर ने कहा कि देश में 22 रिफाइन रियां स्थापित हो चुकी है, जिनकी बदौलत पेट्रोलियम क्षेत्र में रोजगार की व्यापक संभावना पैदा हो गई है। उन्होंने कहा कि इस समय देश में तेल की खपत हर साल काफी बढ़ रही है, देश को विदेशों से काफी मात्रा में कच्चा तेल मंगवाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश में तेल खोज कार्यों को और तेजी से करने की आवश्यकता है, इसके लिए निजी कंपनियों को उत्साहित करना एवं नई टेक्नोलॉजी को लाना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि देश की तेल की मांग को पूरी करने के लिए बड़ी सं या में शिक्षित लोगों की आवश्यकता है। उन्होंने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की ओर से पेट्रोलियम एवं कैमिकल इंजीनियरिंग के कोर्स शुरू करने की भरपूर सराहना की। उन्होंने कहा कि पंजाब में बठिंडा रिफाइनरीज एवं हरियाणा के पानीपत में रिफाइनरी जैसे बड़े प्रोजेक्ट लगने से इस क्षेत्र में पेट्रोलियम कोर्स शुरू करने बहुत जरूरी था।ओएनजीसी के डिप्टी जनरल मैनेजर डॉ. एस.के.शर्मा ने कहा कि पेट्रोलियम के इंजीनियरिंग कोर्स करने वाले स्टूडेंट्स का भविष्य उज्जवल रहेगा। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर सतनाम सिंह ने बताया कि पेट्रोलियम इंजीनियरिंग विभाग की स्थापना करने से पंजाब में इंजीनियरिंग शिक्षा के नए दौर में शुरूआत हो गई है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.