पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लीड बना रही है जाइलो एमयूवी सेगमेंट में टक्कर देने के लिए महिंद्रा ने नए इंजन, गियर बॉक्स और फीचर्

लीड बना रही है जाइलो एमयूवी सेगमेंट में टक्कर देने के लिए महिंद्रा ने नए इंजन, गियर-बॉक्स और फीचर्स के साथ री-लॉन्च की है जाइलो, टोयोटा इनोवा को बताया टफ कंपटीशन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। भारतीय स्पोट्र्स यूटीलिटी व्हीकल और मल्टी यूटीलिटी व्हीकल सेगमेंट में सालाना 5 लाख से ज्यादा की सेल के साथ महिंद्रा एंड महिंद्रा फिलहाल टाप पर है। लेकिन इस सेगमेंट में लगातार बढ़ते कंपटीशन के कारण महिंद्रा अपने पुराने कार पैकेज को तकनीक और स्टाइल के लिहाज से बदलकर तैयार कर रहा है। इस सेगमेंट में हाल ही में निसान ने अपनी 'इवालियाÓ लॉन्च की थी। मारुति, 'अर्टिगाÓ के नए लिमिटेड एडिशन मॉडल को लॉन्च करने में लगी है। साथ ही शेवरले नई 'एंजॉयÓ को आज शहर में लॉन्च करेगा। ऐसे में कंपटीशन को भांपकर महिंद्रा ने अपनी चार साल पुरानी एमयूवी जाइलो में स्कॉर्पियो का पावरफुल एम-हॉक इंजन लगाकर एक पुनर्जन्म दिया है।

मंगलवार को इंडस्ट्रीयल एरिया फेज-1 के होटल होमटेल में कंपनी ने नई जाइलो एच-सीरीज को लॉन्च किया। लॉन्च के लिए पहुंचे थे कंपनी के जीएम मार्केटिंग रविंद्र एस. शहाणे। उन्होंने कार के बारे में बताते हुए जोर दिया कि कार में किए गए बदलाव कॉस्मेटिक नहीं हैं, जो कार को देखकर पता लगाए जा सकें। लॉन्च के बारे में उन्होंने बताया, 'कंपनी की 51 परसेंट सेल एसयूवी और एमयूवी कारों से हैं। बोलेरो हमारी टॉप सेलर रही है। इन बदलावों के बाद हम अगले साल में जाइलो से टॉप सेलर होने की उम्मीदें लगा रहे हैं। इसके लिए हमने कार में पावर और सेफ्टी को वरियता देकर बढ़ाया है और कीमत वही रखी हैÓ।शहाणे जाइलो के लिए टोयोटा इनोवा को सबसे कड़ी टक्कर मानते हैं। कंपटीशन के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'अर्टिगा, इवालिया और एंजॉय, मोनोकॉर्क बॉडी पर बनी हुई कारें हैं। पर जाइलो इन सबसे पावरफुल और वजनी है। साथ अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा फीचर इसकी लीड बनाते हैं।


स्लग:
कार लॉन्च: महिंद्रा-एच सीरीज
कैटेगरी: एमयूवी
कीमत: रु 8.4 लाख (एक्स शोरूम चंडीगढ़)
डेटा कार्ड:
118 बीएचपी वाला एम-हॉक इंजन के साथ
14 कि.मी. प्रति लीटर का माइलेज है
3 नए वेरिएंट्स हुए हैं लॉन्च
2000 कारें हर महीने बेचने का है टार्गेट
2009 में लॉन्च हुई थी महिंद्रा जाइलो-ई
1,25,000 जाइलो-ई अभी हैं सड़कों पर
तीन वेरिएंट और फीचर्स का खेल
- एच4: एबीएस ऑप्शन वाला मॉडल है
- एच8: मिलेगा एबीएस और एयरबैग ऑप्शन
- एच9: सारे फीचर्स के साथ है ये टॉप मॉडल, क्रूज कंट्रोल, ड्राइव असिस्ट और वॉइस कमांड टेक्नॉलॉजी भी।
ड्राइव रिपोर्ट
परफॉर्मेंस: स्कॉर्पियों का इंजन लगने से कार का पिक-अप बेहतर हुआ है। पावर-वेट अनुपात बदलने से टर्बो लेग भी घटा है, सिटी ड्राइव के लिए अच्छा। महिंद्रा का अपना नया एमटी320 गियर बॉक्स लगने से ड्राइव कंफर्ट बढ़ा है।
कंफर्ट: सीटिंग कंफर्ट पहले की तरह ठीक-ठाक है, पिछली सीट्स पर मामला अब भी जरा तंग है।
सेफ्टी: शुरूआती मॉडल से ही एबीएस का विकल्प, स्टैंडड्र्स को मेंटेन करता है।
डिजाइन: बिल्कुल पुरानी जाइलो जैसा। सिर्फ साइड पिलर्स को ब्लैक कलर देकर कार को स्पोर्टी लुक देने की कोशिश की गई है।


ओवरऑल: वही पुराना साइज, डिजाइन, स्पेस और प्राइज। लेकिन पावर बढ़ गई है। ऐसे में जो लोग टॉप मॉडल जाइलो-ई9 के ज्यादा पैसा खर्च कर ही स्कॉर्पियों के एम-हॉक इंजन का मजा ले पाते थे, अब बेस मॉडल में भी इसे चला सकेंगे। साथ ही वॉइस कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर जाइलो को पर्सनल कार का फील देते हैं, जो कार पर से टैक्सी होने का टैग हटाने में कामयाब हो सके।