पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक ऑफ बड़ौदा के 106 साल पूरे होने पर ड्राइंग कंपीटिशन

बैंक ऑफ बड़ौदा के 106 साल पूरे होने पर ड्राइंग कंपीटिशन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोहाली। बैंक ऑफ बड़ौदा के 106वें फाउंडेशन डे को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर सेलिब्रेशंस का दौर चल रहा है। इसी के तहत सोमवार को मोहाली सेक्टर- 71 की ब्रांच की ओर से एक ड्राइंग कंपीटिशन का आयोजन किया, जिसमें ज्ञान स्कूल के 60 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। यह स्कूल स्लम एरिया में रहने वाले बच्चों को पढ़ाता है, जिसे मैक्सप्रो नेटवर्किंग प्राइवेट लिमिटेड चला रहा है। इस समारोह में बैंक के कस्टमर्स ने भी हिस्सा लिया।


बैंक ऑफ बड़ौदा, सेक्टर-71, मोहाली के सीनियर ब्रांच मैनेजर जतिंदर सिंह ने कहा कि बैंक 106 साल से लोगों की सेवा में लगा है। उन्होंने कहा कि इतने सालों में बैंक की ओर से कस्टमर का भरोसा जीता गया है। इस मौके पर हेमकुंट पब्लिक स्कूल मोहाली के डायरेक्टर डॉ. जीएस भल्ला, आरबीआई के एक्स ऑफिसर टीआर नंगल, मैक्सप्रो के एमडी नीरज मेहता ने ड्राइंग कंपीटिशन के विजेताओं को प्राइज बांटे।


बच्चों की ओर से इस ड्राइंग कंपीटीशन में बच्चों की ओर से पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए किस तरह से काम किया जा सकता है इस पर अपने ड्राइंग बनाई गई। काफी संख्या में पहुंचे बच्चों ने ड्राइंग में कई अन्य प्रकार की तस्वीरों को उकेरा गया।


ड्राइंग कंपीटिशन में सेकेंड क्लास की रुचि, थर्ड क्लास की सोनिया, फोर्थ क्लास के विकास थापा, फिफ्थ क्लास के अशफाक और सिक्सथ क्लास की शिल्पा ने फस्र्ट प्राइज जीता।