पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़ । मेरी बेटी मेरा गौरव टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में लाइव वायर कोचिंग सेंटर ने विनशटल इंडिया को सात विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। दिव्या पब्लिक स्कूल सेक्टर-44 में खेले गए फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी विनशटल की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट के बाद सिर्फ 81 रन ही बना सकी। टीम की ओर से मनदीप ने नाबाद 37 रन की पारी खेली जबकि अनुपम यादव ने 24 रन का योगदान दिया।
लाइव वायर की ओर से शुभम ने तीन और साहिल ने दो विकेट झटके। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी लाइववायर कोचिंग सेंटर की टीम ने सिर्फ 12.3 ओवरों में तीन विकेट गंवाकर खिताब अपने नाम कर लिया। विजेता टीम की ओर से चिराग वर्मा ने नाबाद 43 रन की पारी खेली जबकि हरीश ने नाबाद 29 रन का योगदान दिया। विनशटल की ओर से अभिषेक नागपाल ने दो जबकि जसवीर गिल ने एक विकेट झटका।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.