पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रीजनल मैथेमेटिकल ओलंपियाड की मेजबानी करेगी पीयू

रीजनल मैथेमेटिकल ओलंपियाड की मेजबानी करेगी पीयू

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। रीजनल मैथेमेटिकल ओलंपियाड की मेजबानी इस बार पंजाब यूनिवर्सिटी का मैथ्स डिपार्टमेंट करेगा। 15 सितंबर को दोपहर दो से शाम पांच बजे तक मैथ्स डिपार्टमेंट में कंपीटीशन होंगे। दि नेशनल बोर्ड ऑफ हायर मैथेमेटिक्स (एनबीएचएम) की ओर से कराए जाने वाले इंडियन नेशनल मैथेमेटिकल ओलंपियाड में इसमें विजेता शामिल होंगे। दो फरवरी 2014 को होने वाले आईएनएमओ से पहले विजेताओं की स्क्रीनिंग भी होगी। छह सितंबर तक इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है।

ऐसे करें आवेदन: 11 वीं और 12 वीं के स्टूडेंट जो पहले कम से कम दो बार नेशनल टीम का हिस्सा रहे हों, वह इसमें भाग ले सकते हैं। दसवीं के मेरिटोरियस स्टूडेंट भी इसके लिए प्रयास कर सकते हैं। छह सितंबर तक उन्हें पीयू मैथ्स डिपार्टमेंट में नाम, पिता का नाम, स्कूल, क्लास, मेल एड्रेस, परमानेंट एड्रेस की जानकारी वाली दस्तखत की एप्लीकेशन सौ रुपये फीस के साथ जमा करानी होगी।