पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकारी स्कूल हैडमास्टरों ने मांगों को लेकर दिया धरना

सरकारी स्कूल हैडमास्टरों ने मांगों को लेकर दिया धरना

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोहाली। गवर्नमेंट स्कूल हैडमास्टर एसोसिएशन पंजाब के सदस्यों की ओर से अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को डीपीआई (स्कूल) के मोहाली स्थित कार्यालय के बाहर रोष धरना दिया गया। इस मौके कई जिलों से पहुंचे स्कूल हैडमास्टरों ने सरकार प्रति गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि उनकी तरक्कियों को रोका जा रहा है जिससे वे परेशान होकर रह गए है। डीपीआई कार्यालय के बाहर आज सुबह से पंजाब के विभिन्न जिलों से एसोसिएशन के सदस्य पहुंचने शुरू हो गए और उन्होंने यहां पर रोष धरना देते हुए कहा कि सरकार की ओर से पंजाब में हैडमास्टरों की तरक्की नहीं की जा रही है जो पिछले काफी समय से तरक्की के हकदार है।

एसोसिएशन के प्रधान ब्रजमोहन सिंह ने कहा कि पंजाब में हैडमास्टर से प्रिंसिपल पद पर आसीन होने के लिए कई पोस्टें है लेकिन सरकार की ओर से इस बारे में कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिससे हैडमास्टर परेशान होकर रह गए है। प्रधान ने कहा कि पंजाब में आज भी कई ऐसे स्कूल है जहां पर हैडमास्टरों की पोस्टें ही नहीं बनाई गई जहां सारा काम भगवान भरोसे चल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि आज भी एक एक प्रिंसिपल कई कई स्कूलों का काम चला रहा है, जिससे काम बेहतर तरीके से नहीं हो पा रहा। उन्होंने कहा कि हैडमास्टर से तरक्की पाकर प्रिंसिपल पद पर आसीन होने के लिए 458 पोस्टें बकाया है। एसोसिएशन प्रधान ने कहा कि आज का रोष धरना तो सांकेतिक था अब विभाग को 15 दिनों का समय दिया गया है अगर उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई तो फिर धरने और क्रमिक भूख हड़ताल डीपीआई कार्यालय के सामने की जाएगी।