पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़। चंडीगढ़ स्पोट्र्स डिपार्टमेंट द्वारा यूटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट फॉर अंडर-19 बॉयज एंड गल्र्स का आयोजन 1 से 3 अगस्त तक लेक स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स में किया जाना है। इसमें चंडीगढ़ का कोई भी टेनिस खिलाड़ी इसमें हिस्सा ले सकता है और इसके विजेता खिलाड़ी को कैश प्राइज से सम्मानित किया जाएगा। इसमें हिस्सा लेने के लिए किसी खिलाड़ी को कोई एंट्री फीस नहीं देनी होगी। टूर्नामेंट में 1-1-1994 को या उसके बाद जन्मे खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। इसमें अपनी एंट्री देने के लिए खिलाड़ी लेक स्पोट्र्स क्लब में टेनिस कोच अनिता मित्तल को और स्पोटर्स कॉम्पलैक्स सेक्टर-42 में शुभम कंबोज को अपने नाम 29 जुलाई शाम पांच बजे से पहले दे सकते हैं।
चंडीगढ़ पावरलिफ्टिंग टीम के ट्रायल 27 को
चंडीगढ़ पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा सीनियर मेन-वुमेंस नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए चंडीगढ़ टीम के सलेक्शन ट्रायल स्पोट्र्स कॉम्पलैक्स सेक्टर-42 में 27 जुलाई को दोपहर तीन बजे आयोजित किए जाएंगे। एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी एचएस बंसल के अनुसार से सीनियर नेशनल चैंपियनशिप मेंगलोर(कर्नाटक) में 21 से 26 अगस्त तक आयोजित की जानी है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.