पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वन महोत्सव पर रोपे पौधे

वन महोत्सव पर रोपे पौधे

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 23 में एनएसएस क्लब के सहयोग से बुधवार को वन महोत्सव मनाया गया। इको क्लब के इंचार्ज गुरप्रित कौर प्रिंसिपल संजय वालिया और एनएसएसए वोलटियर्स ने स्कूल के प्रांगण में हर्बल प्लांट लगाए।


वालिया ने स्टूडेंट्स को बताया कि पौधों पर हमारा जीवन निर्भर करता है, इनसे हमें आक्सीजन मिलती है जो जिंदा रहने के लिए बहुत जरूरी है इसलिए हमें इनकी रक्षा करनी चाहिए अपने आस पास खाली जगह पर ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने पौधों का महत्व समझाते हुए कहा कि हमें पेड़ों को भी बचाना चाहिए और अपने आस पास के लोगों को भी इसके लिए जागरूक करना चाहिए ताकि पर्यावरण को हरा भरा रखा जा सके।