पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़ त्नसीएलटीए-आएटा टैलेंट सीरीज टेनिस टूर्नामेंट बॉयज अंडर-14 में सबरंग संडल ने क्वार्टर फाइनल में दोहरी जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में स्थान बना लिया। सीएलटीए सेक्टर-१० में खेले गए मैच के दौरान वर्ग के सिंगल्स में सबरंग ने सहिंशु को 6-0, 6-3 से हराया जबकि अन्य मुकाबलों में आदित्य विशिष्ट ने अंकित राव को 7-6(2) से, कैलविन गोलमेई ने लक्ष्य गुप्ता को 6-4, 6-3 से और गुरजोत सिंह ने अनमोल रत्न को 6-0, 6-2 से हराकर अंतिम चार में स्थान बनाया। वहीं डबल्स में सबरंग ने रिशभ शारदा के साथ जोड़ी बनाते हुए सवनीत-ध्रुव की जोड़ी को कोई मौका न देते हुए 4-0, 4-0 से हराकर सेमीफाइनल में स्थान बना लिया। जबकि अन्य मुकाबलों में भुपिंदर-शशिकांत की जोड़ी ने युवराज-चैतन्य की जोड़ी को 4-1, 4-1 से, गुरजोत-आदित्य की जोड़ी ने गौरव-श्रेयस की जोड़ी को 4-0, 4-2 से और अनमोल रत्न-कबीर मनराय की जोड़ी ने सहेज-अक्षित की जोड़ी को 4-1, 5-3 से हराकर सेमीफाइनल में स्थान बनाया।
मनजोत-करण सेमीफाइनल में पहुंचे : बॉयज अंडर-18 डबल्स में मनजोत सिंह और करण थिंड की जोड़ी ने रोमांचक मुकाबले में जगमीत सिंह और अनमोल गुप्ता की जोड़ी को 4-2, 5-4(4) से हराकर सेमीफाइनल में स्थान बना लिया है। क्वार्टर फाइनल में मनजोत-करण की जोड़ी ने पहला सेट आसानी से 4-2 से जीत लिया लेकिन दूसरे सेट में उन्हें संघर्ष करना पड़ा। दूसरे सेट में मुकाबला कांटे का रहा और एक समय स्कोर 4-4 से बराबर हो गया। टाईब्रेकर में पहुंचे सेट में मनजोत-करण की जोड़ी ने कोई गलती नहीं की और 4-7 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया। इसके अन्य मुकाबलों में दलविंदर-जगबीर की जोड़ी ने दुष्यंत-सूर्य की जोड़ी को 4-1, 4-2 से, दिग्विजय-सुल्तान की जोड़ी ने कैलविन-जगदीप की जोड़ी को 3-5, 4-1, 8-6 से और राघव-परम की जोड़ी ने अखिल-जोतपाल की जोड़ी को 4-2, 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में स्थान बनाया।
आरुषि को मिली दोहरी सफलता : सीएलटीए की स्टार ट्रेनी गल्र्स अंडर-18 में आरुषि कक्कड़ ने दोहरी जीत दर्ज कर सिंगल्स और डबल्स दोनों के सेमीफाइनल में स्थान बना लिया है। सिंगल्स में उन्होंने चारवी सक्सेना को सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से हराकर अंतिम चार में स्थान सुनिश्चित किया। वहीं, अन्य मुकाबलों में गायत्री कुमारियां ने शिवांगी शर्मा को 6-2, 6-0 से, पूजा मौर्या ने सीरत सिद्धू को 6-1, 6-2 से और भव्या वधावन ने नंदनी शर्मा को 7-5, 3-6, 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में स्थान बनाया।
डबल्स में आरुषि ने भव्या वधावन के साथ जोड़ी बनाते हुए शिवांगी-एश्वर्य की जोड़ी को सीधे सेटों में 4-0, 4-2 से हराकर सेमीफाइनल में स्थान बनाया। वहीं नंदनी-प्रीतम की जोड़ी ने भी अंतिम चार में स्थान बनाया। उन्होंने प्रियम-सोफिया की जोड़ी को 4-0, 4-0 से हराकर बाहर कर दिया।अन्य दो मुकाबलों में पूजा-सिमरनजीत की जोड़ी ने रुबानी-तान्या की जोड़ी को 4-1, 4-2 से और नंदनी-गायत्री की जोड़ी ने पिओस-मरियम की जोड़ी को 4-0, 4-0 से हराकर बाहर कर दिया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.