पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़। चौथी अंडर-14 विवेक ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में शिशु निकेतन स्कूल सेक्टर-43 ने चंडीगढ़ क्रिकेट एकेडमी को 93 रन के विशाल अंतर से शिकस्त दे दी। विवेक हाई स्कूल सेक्टर-38 में खेले गए मैच में शिशु निकेतन स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट पर 194 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से दीपांशु ने 94 रन की शानदार पारी खेली जबकि माधव ने 32 रन का योगदान दिया।
चंडीगढ़ एकेडमी के लिए हितेश ने चार जबकि करण ने तीन विकेट झटके। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ क्रिकेट एकेडमी की टीम कुछ खास नहीं कर सकी और सिर्फ 15.5 ओवरों में 101 रन बनाकर सिमट गई। टीम की ओर से अभिषेक ने 42 रन की पारी खेली जबकि सुधीर ने 18 रन बनाए। विजेता शिशु निकेतन स्कूल के लिए माधव और सुधीर ने 3-3 बल्लेबाजों को पैवेलियन भेजा। शिशु निकेतन स्कूल के दीपांशु को शानदार बल्लेबाजी(94 रन) के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.