पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल परिसर में लगाए 200 पौधे

स्कूल परिसर में लगाए 200 पौधे

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। फोरेस्ट एंड वाइल्डलाइफ डिपार्टमें और एनजीओ युवसत्ता के सहयोग से शुक्रवार को गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 28 डी में पौधा रोपण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर एडवाइजर केके शर्मा की पत्नि नीनटे शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुई। समारोह के दौरान स्कूल परिसर में 200 पौधे लगाए। प्रिंसिपल धर्मपाल शर्मा ने पौधों की देखभाल का आश्वासन दिया। समारोह में डीपीआई स्कूल्स उपकार सिंह, एंवायरमेंट डिपार्टमेंट के डायरेक्टर संतोष कुमार,कांउसलर सतिंद्र सिंह, एनजीओ युवसत्ता के कोआर्डिनेटर प्रमोद शर्मा भी मौजूद थे।

संतोष कुमार ने बताया कि पौधारोपण समारोह का आयोजन वनमहोत्सव के तहत शिक्षण संस्थारों में किया जा रहा है। इस अभियान के तहत सबको इच वन प्लांट वन का संदेश का दिया जा रहा है। नीनटे शर्मा ने स्टूडेंट्स और टीचर्स को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लिए पे्ररित किया। उन्होंने कहा कि इन पौधों पर हमारा जीवन निर्भर करता है। इस मौके पर सबने पौधों की देखभाल करने की शपथ ली।