पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़। कर्नल बलराज सब-जूनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप के गल्र्स सेक्शन फाइनल में सेंट जेवियर्स स्कूल और गुरु नानक पब्लिक स्कूल सेक्टर-३६ ने खिताब जीत दर्ज की है। न्यू पब्लिक स्कूल सेक्टर-१८ में खेले गए पहले मैच में सेंट जेवियर्स स्कूल ने स्ट्रॉबेरी फील्ड वल्र्ड स्कूल को 19-6 से शिकस्त दे दी जबकि जीएनपीएस-36 ने जीजीएमएसएसएस-20 को 31-16 से मात दी।
न्यू पब्लिक स्कूल के बास्केटबॉल कोर्ट में खेले गए मैच में हाफ टाइम तक विजेता टीम 8-0 से लीड कर रही थी। मैच में सेंट जेवियर्स की ओर से सिमरन ने 9 और सिमरनजीत ने 4 अंक अर्जित किए जबकि स्ट्रॉबेरी फील्ड स्कूल के लिए मन्नत कंग ने 3 अंक जोड़े। वहीं टूर्नामेंट दूसरे फाइनल मुकाबले में गुरु नानक पब्लिक स्कूल सेक्टर-३६ ने जीजीएमएसएसएस-20 को 31-16 मात दी। इस मैच में हाफ टाइम तक विजेता टीम 23-7 से लीड कर रही थी। विजेता जीएनपीएस-36 की ओर से पलक ने 25 और श्रुति ने 4 अंक अर्जित किए जबकि विपक्षी टीम के लिए रजनी ने 12 अंक जोड़े।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.