पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़। अजीत कर्म सिंह इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल (एकेएसआईपीएस) सेक्टर 41 में स्कूल के इंटरैक्ट क्लब की ओर से इनवेस्टिट्यूर सेरेमनी का आयोजन किया गया। स्कूल के क्लब की पूर्व प्रेसिडेंट श्रुति ने क्लब की ओर से बीते एकेडेमिक ईयर में किए गए कामों को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए दिखाया। श्रुति ने कहा कि क्लब के सदस्यों ने गवर्नमेंट स्कूलों के गरीब बच्चों में स्टेशनरी बांटी, गरीबों के लिए हेल्थ चेकअप कैंपस लगाया, साक्षरता अभियान चलाया, मेय डे और अर्थ डे भी मनाया।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब के प्रेसिडेंट हसन सिंह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने क्लब के कामों की सराहना करते हुए कहा कि अगर इस तरह का काम स्कूल के स्टूडेंट्स करेंगे तो यह कई ऐसे लोगों के लिए यह प्रेरणा का स्रोत बनता है। स्कूल के डायरेक्टर जसदीप कालरा ने बताया कि हर साल उनके क्लब में नए स्टूडेंट्स आते हैं जिनमें कि कुछ कर गुजरने का जज्बा होता है और एक ही वर्ष में वह समाज के लिए कई ऐसे काम कर जाते हैं जो सराहनीय रहते हैं। सेरेमनी में अमनिंदर कौर बनी प्रेसिडेंट, गीतांश बने वाइस प्रेसिडेंट और डायरेक्टर बनी कीर्तिका, लविशा, आशिमा और प्रजवल। सेक्रेटरी के पद पर अपूर्व जबकि जॉइंट सेक्रेटरी दक्ष बने वहीं ट्रेजरर बनी महक।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.