पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़। डिजाइनर जूलरी, डिजाइनर लहंगा, वेस्टर्न ड्रेसेस और होम डेकोर के प्रोडक्ट्स को एक छत के नीचे लेकर आया है वैडिंग एशिया। सेक्टर 35 के जेडब्ल्यू मैरियट होटल में शुक्रवार से शुरू हुई इस डिजाइनर एग्जिबीशन में मुंबई और दिल्ली से डिजाइनर्स अपनी लेटेस्ट कलेक्शन लेकर आए हैं। यह एग्जिबीशन रविवार तक चलेगी।
नियॉन शेड्स की भरमार इस एग्जिबीशन में देखने को मिल रही है। बात चाहे वेस्टर्न वियर की हो, या फिर एथनिक वियर की। हर स्टाइल में नियॉन शेड को रखा गया है। सबसे खास है नियॉन शेड में अनारकली सूट। हॉट पिंक, ब्राइट ग्रीन और ऑरेंज शेड में यहां अनारकली सूट लाए गए हैं। वेस्टर्न ड्रेसेस में लॉन्ग टॉप और शॉर्ट जैकेट्स इन्हीं शेड्स में लाई गई है। इस एग्जिबीशन में दो लाख के लहंगे लाए गए हैं। इन्हें ऑरिजनल स्वरोस्की से सजाया गया है, और अनकट स्टोन लगाए गए हैं।
ऊपर दिए गए स्लाइड पर क्लिक कीजिए और देखिए इस इवेंट्स की तस्वीरें।
Photographer: Jaswinder singh
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.