पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़, सिटी लाइफ:वीरवार शाम तक भी यह तय नहीं था कि इस हफ्ते पंजाबी कॉमेडी फिल्म 'बेस्ट ऑफ लक' रिलीज होगी या नहीं। बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड शोज की भीड़ के कारण फिल्म को जगह नहीं मिल रही थी। साथ ही फिल्म में क्रेडिट्स को लेकर भी कुछ मारामारी है, ऐसी चर्चा थी। लेकिन ये सारे कयास शुक्रवार सुबह फिल्म की फॉर्मल रिलीज के साथ हवा हो गए। ट्राइसिटी के सिनेमाघरों में लिमिटेड शोज के साथ फिल्म को रिलीज किया गया। इस मौके पर सेक्टर-24 के होटल पार्क-व्यू पहुंचे थे जैजी बी, जो इस फिल्म से अपना एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं। साथ में थे लीड एक्टर गिप्पी ग्रेवाल और सिमरन कौर मुंडी। यहां भी, पहले से मिसिंग चल रहे डायरेक्टर मनमोर्द सिंह सिद्धू और क्रिएटिव डायरेक्टर रोहित जुगराज नहीं पहुंचे।
फिल्म एक हल्की एक्शन-कॉमेडी है। इसकी कहानी दो पिज्जा बॉय, गिप्पी और बीनू के इर्दगिर्द घूमती है। दोनों वेंकूवर में काम करते हैं। वहीं दोनों का वास्ता गैंगस्टर गोली (जैजी) से पड़ जाता है। इसके बाद शुरू होता है वन लाइनर कॉमेडी और गुदगुदाती भागम-भाग का सिलसिला। फिल्म की स्टोरी लाइन के बारे में यह जानकारी दी पिज्जा बॉय 'कन्नुÓ का किरदार निभा रहे गिप्पी ग्रेवाल ने। उन्होंने कहा, 'एक ही घर के आर्टिस्ट हैं हम सब। सोचा एक लाइट कॉमेडी फिल्म बनाते हैं, जिसमें थोड़ा एक्शन भी हो। पर इस एक्सपेरिमेंट में हमें पंजाबी इंडस्ट्री का नया धाकड़ विलेन मिल गया, जैजी के रूप में।Ó फिल्म को ओवरसीज 9 देशों में रिलीज किया गया है। रही बात म्यूजिक की, तो जैजी, गिप्पी, सलीम, कमाल खान और जावेद अली ने गीत गाए हैं।
मैं लोड नहीं लेता: गिप्पी
अकसर एनर्जी से भरपूर रहने वाले गिप्पी, जरा सुस्त दिख रहे थे। बॉलीवुड के ज्यादा शोज होने के कारण उनकी फिल्म को जगह नहीं मिली, इस बात पर उन्होंने हामी भरी। उन्होंने कहा, 'मैं उतना ही काम करता हूं, जितना मेरे से होता है। लोड लेने की आदत नहीं है। जब मैने सिंगिंग स्टार्ट की थी, तो मेरा मन ज्यादा एक्टिंग करने को करता था। पर उस वक्त पंजाबी फिल्में बड़ी बोगस बनती थी। मेरा तो बैकग्राउंड सॉलिड नहीं था, वरना तो मैं मुंबई निकल जाता। पर अब घर में हूं, खुश हूं।Ó गिप्पी फिलहाल अपनी फिल्म 'जट जेम्स बॉन्डÓ की तैयारी में लगे हैं। यह एक थ्रिलर फिल्म होगी। साथ ही पंजाबी फिल्म 'पाजी इन प्रॉब्लमÓ के शूट में लगे हैं, जिसे अक्षय कुमार प्रोड्यूस करेंगे।
मॉडलिंग से बेहतर एक्टिंग: सिमरन
'फिल्म में मेरे कैरेक्टर का नाम है प्रीत। वो गोली गैंगस्टर की गर्ल-फ्रेंड बनने के लिए उसके पीछे पड़ी रहती है। मजा आया यह किरदार निभाकर। जैजी जैसे विलेन की हीरोइन होना इंट्रस्टिंग था।Ó यह बताया खुद को बॉर्न एक्टर मानने वाली सिमरन कौर मुंडी ने। यह उनकी दूसरी मूवी है। इससे पहले वो दिसंबर, 2011 में रिलीज हुई हिंदी फिल्म 'जो हम चाहेÓ कर चुकी हैं। इन दिनों वो एकता कपूर की फिल्म 'कुक्कू माथुर की झंड हो गईÓ और तमिल फिल्म 'पुट्टू गाडूÓ की शूटिंग में बिजी हैं। उन्होंने बताया, 'मैने जो मन से चाहा है, वो मुझे कभी नहीं मिला। पर लाइफ खुद ही रास्ता देती रही है। मुंबई में पली बढ़ी हूं। वहीं सेल्स एग्जिक्यूटिव के तौर पर करियर शुरू किया। तभी मॉडलिंग में हाथ आजमाया और 2008 में फेमिना मिस इंडिया पीजेंट जीत लिया। लेकिन बाद में नौकरी और मॉडलिंग, दोनों छूटे और मैं एक्टिंग में आ गई। यह उन सबसे बेहतर है।Ó
ऊपर दिए गए स्लाइड पर क्लिक कीजिए और देखिए इस इवेंट्स की तस्वीरें।
Photographer: Jaswinder Singh
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.